इंदौर के समाजसेवी युवाओं ने झाबुआ जाकर मानसिक रोगी को किया रेस्क्यू

0

 


- झाबुआ एसपी जैन के निर्देश पर इंदौर के समाजसेवीयो ने किया विक्षिप्त का कायाकल्प
इंदौर/झाबुआ।
झाबुआ जिला सीमा अंतर्गत पुलिस थाना कल्याणपुरा में एक व्यक्ति पिछले कई समय से विक्षिप्त अवस्था में विचरण कर रहा था। जिसकी जानकारी जैसे ही झाबुआ एसपी अगम जैन को पता लगी उन्होंने तुरंत थाना प्रभारी कौशल्या चौहान को उसकी उचित व्यवस्था एवं इलाज के निर्देश दिए। टीआई ने तुरंत झाबुआ के समाजसेवी नीरज श्रीवास्तव से संपर्क किया। श्री श्रीवास्तव ने अपने साथी और इंदौर के समाजसेवी जय्यु जोशी, करीम पठान, इमरान खान के माध्यम से तुरंत अज्ञात मानसिक बीमार का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू करना बहुत कठिन था अज्ञात व्यक्ति नाले के अंदर सुरंग में निवास कर रहा था। टीम को देख उसने पथराव करना चालू कर दिए। पर समाजसेवियो और पुलिस की सूझबूझ से उसे शांति पूर्वक रेस्क्यू कर इंदौर इलाज हेतु जय्यू जोशी, करीम पठान के साथ भेजा गया।
इस पूरे कार्य में रवि देवकरिया,पप्पू मेड़ा,राकेश डामोर और हिंदू युवा जनजाति संगठन से रामसिंग भूरिया का विशेष योगदान रहा।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)