उचित मूल्य दुकानो की जाँच की गई, अनियमिता पाई जाने पर 11 हजार का लगाया दंड

0

 



पेटलावद। टुडे रिपोर्टर
कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रियंका अग्रवाल द्वारा  कलेक्टर श्रीमती रजनीसिंह के निर्देश पर उचित मूल्य की 11 दुकानो की विस्तृत जाँच की जाकर 5 दुकानों में अनियमितता पाये जाने पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के न्यायालय में प्रकरण दर्ज किये गये।
जिसमें उ.मू. दुकान धतुरिया, धोलीखाली, रामगढ, मोहनपुरा एवं टेमरिया दुकानो के विक्रेता के विरुद्ध क्रमशः रू. 1,000, 1,000, 2000, 2000 एवं 5,000 कुल 11,000 आर्थिक दण्ड के रूप में वसूल कर शासन मद में जमा कराए गये।

विचाराधीन प्रकरण-
------------------------
कुंभाखेड़ी एवं बेगनबर्डी दुकान के प्रकरण अनुविभागीय (राजस्व) न्यायालय में विचाराधीन है । शासकीय उचित मूल्य दुकान हडमंत्या अन्तर्गत आश्रित ग्राम में कुछ हितग्राहियो को खाद्यान्न न मिलने की शिकायत प्राप्त हुई थी, आश्रित ग्राम के हितग्राहियों को उनकी पात्रता अनुसार खाद्यान्न वितरण कराया गया ।

नियमित जांच जारी रहेगी-
------------------------------
कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रियंका अग्रवाल ने बताया कि दुकानों की नियमित जांच की जा रही है। इसी क्रम में बड़ी देहण्डी, हमीरगढ़, भीलकोटडा, पांचपिपला, देवली में दुकानों की जांच की गई। यहा पर कोई शिकायत नही मिली। 
सभी जगहों पर दुकानों के विक्रेताओं को हिदायत दी गई है कि वे शासन के निर्देशानुसार ही संचालन करे। और साफ सफाई भी सुनिश्चित करे। ताकि हितग्रहियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)