करोड़ों की लागत से बन रहा छात्रावास में हो रहा घटिया निर्माण प्रशासन उदासीन

0

 


अधिकारी ऑफिस में बैठकर कर रहे हैं खाना पूर्ति निर्माण जगह से सब इंजीनियर नदारद

तन्मय चतुर्वेदी। पेटलावद

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बच्चों के भविष्य को देखते हुए करोड़ों रुपए की लागत से हाई स्कूल सारंगी मैं बच्चों के लिए छात्रावास का निर्माण चल रहा है लेकिन छात्रावास में हो रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सारंगी सरपंच उपसरपंच एवं निर्माण समिति ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं फिर भी जिम्मेदार अधिकारी मॉनिटरिंग करने के बहाने लीपा पोती कर रहे हैं ठेकेदार अपनी मनमर्जी अनुसार कार्य करके भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग हो रहा है इंजीनियर ओर एस डी ओ कोई ध्यान ही नहीं दे रहे हैं जिसके कारण ठेकेदार अपनी मनमर्जी अनुसार कार्य करवा रहा है घटिया निर्माण से बच्चों के भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है सरपंच फुनदी बाई मेड़ा , उपसरपंच रंजीत सिंह राठौर एवं निर्माण समिति अपने क्षेत्र में बन रहे छात्रावास का निरीक्षण करने पहुंचे थे वहां पर कोई जवाबदार व्यक्ति नहीं मिला उन्होंने ठेकेदार पर घटिया निर्माण का आरोप लगाया है कई बार ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम पंचायत सारंगी ने बिल्डिंग निर्माण में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर ठेकेदार और इंजीनियर से बात की एवं वहां पर उपयोग होने वाली सामग्री रेत गिट्टी एवं घटिया क्वालिटी की सीमेंट पर आपत्ति ली उसके  बावजूद भी ठेकेदार अपनी मर्जी  चलाते हुए मिट्टी वाली रेत का उपयोग कर रहा है एवं गिट्टी वाली डस्टका भी ज्यादा मात्रा में उपयोग कर रहा है


पत्रकार संघ ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण तो वहां कई अनियमितता पाई गई जब इस विषय में ठेकेदार से फोन पर चर्चा की गई तो ठेकेदार ने पत्रकारों  को बताया आपको अगर निर्माण कार्य में अनियमितता लग रही है जिले से अधिकारियों एवं इंजीनियर को बुलाकर जांच करवा लेवे


इस विषय में जब सरपंच उपसरपंच से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया निर्माण कार्य घटिया किस्म का हो रहा है अगर निर्माण सही नहीं हुआ तो हम मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर महोदय को इसकी शिकायत दर्ज करवाएंगे

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)