तनाव और अत्यधिक कमाने की होड़ भी हार्ट अटैक के कारण हो सकते हैं

0


स्वास्थ संगोष्ठी में बोले दाहोद के हार्ट स्पेशलिस्ट शीतल शाह


राणापुर। ललित जैन
बुधवार को राणापुर नगर के सुभाष चौपाटी पर अ भा श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय राणापुर द्वारा एक स्वास्थ्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें दाहोद के हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर शीतल शाह,स्त्री रोग विशेषज्ञ श्रीमती शाह और राणापुर के बी एम ओ डॉक्टर जी एस चौहान ने अपनी संबोधन के माध्यम से उपस्थित नगर की जनता को वर्तमान में हार्ट अटैक, शुगर, बीपी एवं कैंसर जैसी बीमारियों से बचने के एवं उनकी रोकथाम के उपाय साझा किए । खुले में आयोजित  इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश जी छाजेड़ थे जबकि अध्यक्षता श्री संघ के अध्यक्ष चंद्रसेन जी कटारिया ने की  जबकि विशेष अतिथि के रूप में टिआई संजय रावत उपस्थित थे । उपस्थित जनता को स्वास्थ संगोष्ठी के माध्यम से हार्ट अटैक की  जानकारी और लक्षण बताते हुए डॉक्टर शीतल शाह ने बताया तनाव और अत्यधिक कमाने की होड़ भी हार्ट अटैक के कारण हो सकते हैं। आम लोगो को अपना व्यवसाय दोगुना करने की होड़ करने के कारण भी तनाव बढ़ जाता है इसलिए लोगो को अपना
टर्न ओवर बढ़ाने के बजाय कम करके तनाव से दूर रहना चाहिए । डॉक्टर शाह ने बताया की  जिन लोगों को चलते चलते सांस फूलने लगे, सीढ़ियां चढ़ने में रुकना पड़े ,स्मोकिंग (धूम्रपान)करता हो,कोलस्ट्रॉल हो,शुगर की बीमारी हो,बीपी हो, और 10 से 15 वर्ष हो गए हो उन सभी को अपने हार्ट की जांच समय समय पर करवाते रहना चाहिए । कोलस्ट्रॉल के कारण शरीर की नसे सिकुड़ जाती है जिससे हार्ट अटैक का खतरा बड़ जाता है । हार्ट अटैक या सीने में अचानक तेज दर्द हो तो उसे डिसप्रिन गोली या बायपास हुए मरीज को खून पतला करने की दी जाने वाली गोली प्राथमिक तौर पर दे सकते हैं, जिससे उसे तुरंत आराम मिल सकता है । डॉ शाह ने कोलस्ट्रल बढ़ने के कारण बताते हुए बताया कि आमतौर पर बाजारों में उपयोग किए जाने वाले तले गले पदार्थ , पीजा,बर्गर इत्यादि फास्ट फूड का सेवन हो सकता है । हार्ट अटैक के 7 कारण बताते हुए उन्होंने जीवन को हमेशा सरल बनाए रखने की सलाह दी । उन्होंने की कहा कि महिलाओ को मासिक धर्म के कारण हार्ट अटैक की संभावना कम रहती है । लेकिन महिलाएं 2 या तीन बच्चों के बाद अपनी बच्चा दानी निकाल देती है ऐसा नही करना चाहिए बच्चा दानी को संभाल कर रखना चाहिए वर्ना उसके अभाव में महिलाओ को हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है । बीपी के मरीजों को नमक से परहेज रखना चाहिए । संगोष्ठी को स्त्री रोग विशेषज्ञ श्रीमती शाह ने अपनी जानकारी महिलाओ को देते हुए स्त्रियों को मासिक धर्म,गर्भावस्था और
टिके के बारे में विस्तार से बताया । उन्होंने व्हाइट डिस्चार्ज को सामान्य बात बताया और इससे नही घबराने की सलाह दी । उन्होंने 14,15 वर्ष की बालिकाओं को 0-6-9के टिके अंतराल के साथ लगवाने की जानकारी दी । राणापुर के बी एम ओ जीएस चौहान ने अपनी जानकारी में बताया हम लोग हमेशा छोटी-छोटी बीमारियों को नजरअंदाज करके उनकी गंभीरता को नहीं समझते हैं हमें इस तरह की लापरवाही से बचना चाहिए आमतौर पर लोगों को बीपी एवं शुगर की जांच समय पर करवाना चाहिए समय-समय पर जो टीके लगाए जाते हैं उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पर आकर अवश्य लगवाना चाहिए । डॉ चौहान ने सिकलसेल एनीमिया जैसी बीमारियों के बारे में जानकारी भी दी और उसकी रोकथाम के उपाय बताएं । श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश जी छाजेड़ ने अपने उद्बोधन में परिषद के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए धार्मिक शिक्षा, मानव सेवा स्वास्थ्य सेवा आदि प्रकल्पो के बारे में बताया । कार्यक्रम की शुरुआत में दादा गुरुदेव श्री राजेंद्र सुरीश्वर जी महाराज साहब जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन अतिथियों के द्वारा किया गया उसके बाद राणापुर श्रीसंघ के अध्यक्ष चंद्रसेन कटारिया दिलीप सालेचा ,ललित सालेचा, दिनेशचंद्र नाहर, हितेश जैन,शैलेंद्र कटारिया,कमलेश नाहर,विमल कटारिया,विनय कटारिया,नेहा नाहर,सुदर्शना नाहर,मनोरमा कटारिया आदि ने अतिथियों का स्वागत श्रीफल,मोती की माला से किया । कार्यक्रम का संचालन श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद शाखा राणापुर के अध्यक्ष जितेंद्र सालेचा ने किया जबकि आभार प्रदर्शन राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पवन नाहर ने व्यक्त किया । संपूर्ण कार्यक्रम के लाभार्थी प्रवीण दिनेशचंद्र नाहर एस बी आई लाइफ़ शाखा झाबुआ के द्वारा कार्यक्रम के पश्चात सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मान किया गया ।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)