Exclusive news पेटलावद की रहने वाली जिला अस्पताल में पदस्थ महिला चिकित्सक फाँसी के फंसे पर झूलती मिली, पुलिस जुटी जाँच में

0


मालवा LiVE ।डेस्क

झाबुआ जिला चिकित्सालय में पदस्थ महिला चिकित्सक निशा भायल उम्र 25 वर्ष मेघनगर नाके पर किराए में रूम में फांसी के फंदे पर झूलती मिली, जानकारी अनुसार परिवारजनों द्वारा लगातार फोन करने पर जब निशा द्वारा कोई जवाब नहीं दिया जा रहा था तो परिवार ने निशा के पड़ोस में रहने वाली महिला डॉक्टर को फोन किया, पड़ोस में रहने वाली महिला डॉक्टर ने जब निशा के रूम का दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब नहीं आया, तो आस पड़ोस के लोगों को बुला कर खिड़की का कांच तोड़ने पर मृतिका निशा फाँसी के फंदे पर झूलती मिली।मूलतः जिले के पेटलावद की रहने वाली डॉक्टर निशा भायल विगत 6 माह से जिला चिकित्सालय में पदस्थ है, फिलहाल पुलिस द्वारा जांच की जा रही है, परिवार को भी सूचना दे दी गयी है, अभी तक मृतिका के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद ही आगे की स्थिति साफ हो पाएगी।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)