24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ व गर्भोत्सव संस्कार का आयोजन 19 को -"आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी" के अंतर्गत गायत्री शक्तिपीठ का आयोजन

0

 


पेटलावद। रजनीकांत शुक्ला

गायत्री शक्ति पीठ पेटलावद के तत्वावधान में 19 जुलाई 2025 शनिवार को 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ वृहद स्तर पर "गर्भोत्सव संस्कार" का आयोजन रखा गया है इसमें गर्भवती माता बहनों का यह संस्कार संपन्न होगा ताकि आने वाली संतान संस्कारवान बने।

इस महत्वपूर्ण आयोजन में हमें महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया का भी सन्निध्य प्राप्त होगा।

 गायत्री परिजनों ने निवेदन किया है कि आप अपने आसपास की गर्भवती माता बहनों को इस कार्यक्रम में लाकर उनका यह संस्कार संपन्न करवाए। उक्त कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। स्थान उदय गार्डन पेटलावद में समय प्रातः 10 बजे पर होगा।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)