घुघरी। प्रवीण बसेर
अभी से कुछ देर पहले करवड़ पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मोर के समीप चवरापाड़ा में एक व्यक्ति की थ्रेसर मशीन में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। बताई जा रहा है कि थ्रेसर मालिक मूलचंद वर्मा उम्र 35 वर्ष जो की राजस्थान का रहने वाला है। वह किसान के खेत पर गेहूं निकालने का कार्य कर रहा था, इस दौरान अचानक थ्रेसर मशीन के बेल्ट में फंस जाने के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के दौरान उक्त व्यक्ति के शव के चिथड़े उड़ गए। मौके पर करवड़ पुलिस चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह चुंडावत, विजेंद्र यादव
पहुच चुके है। एवं शव को मशीन से बाहर निकाल गया है। ओर आगे की कार्यवाई की जा रही है।

