प्रवीण बसेर
घुघरी। रतलाम झाबुआ मार्ग पर बसे मोर पंचायत के ग्राम चंवरापाड़ा निवासी 18 मई को शांतु पारगी का शव बामनझीरी क्षेत्र से बरामद हुआ, जिसके चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। जिस पर से पुलिस द्वारा मर्ग दर्ज कर जांच में लिया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जांच के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया एवं एसडीओपी पेटलावद सुश्री अनुरक्ति साबनानी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पेटलावद निरीक्षक श्री निर्भयसिंह भूरिया के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर जांच की गई।
पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री देवेंद्र पाटीदार खुलासा करते हुए बताया जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक घटना वाले दिन अपने मित्र दिनेश उर्फ दितिया मोरी निवासी चंवरापाड़ा के साथ देखा गया था। घटनास्थल से मिले शराब के क्वार्टर, पानी की बोतल एवं अन्य भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस का संदेह आरोपी पर गहराया।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी दिनेश मोरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक उसकी गैरमौजूदगी में उसके घर आता-जाता था, जिससे वह नाराज रहता था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने शराब पार्टी के बहाने मृतक को सुनसान स्थान पर ले जाकर टामी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
सराहनीय योगदान-
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पेटलावद निरीक्षक निर्भयसिंह भूरिया, सउनि. प्रहलादसिंह चुंडावत, प्रआर 71 विजेन्द्र यादव, आरक्षक 677 हर्ष केमा, आरक्षक 527 अनिल अमलियार, आरक्षक 623 मोतीलाल, आरक्षक कान्तीलाल पारंगी, आरक्षक 303 विकास, आरक्षक 164 वेरसिंह, आरक्षक 259 राजेन्द्र परिहार, आरक्षक 336 राहुल मुझाल्दा, आरक्षक 147 रविन्द्र बर्डे एवं साइबर सेल टीम की विशेष भूमिका रही।

