सिविल हॉस्पिटल पेटलावद में 52 यूनिट रक्तदान हुआ

0



पेटलावद। मनोज जानी

अंतरार्ष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में जिला प्रशासन झाबुआ. चंद्रशेखर आजाद ब्लड डोनेशन टीम पेटलावद सरदार पटेल ब्लड डोनेशन टीम द्वारा जिला प्रशासन के जीवन धारा अभियान रक्तदान जीवन दान के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रक्तदाताओं ने पर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं अपना रक्त दान किया।

इस अभियान के अंतर्गत सिविल हॉस्पिटल पेटलावद में 52 यूनिट रक्तदान हुआ।

रक्तदान शिविर में झाबुआ सीएमएचओ डॉक्टर एमएल चोपड़ा

ने सभी रक्तदाताओ को प्रमाण पत्र ओर मेडल से सम्मानित किया।

शिविर में डॉ अतिम सोलंकी, डॉ अखिलेश सरोड़ा, डॉ सचिन मौर्य, लेब टेक्नीशियन रुबीना खान, दिनेश परमार, आजाद ब्लड डोनेशन टीम से अनुज सिंह धानक, गोपाल लच्छेटा, अर्जुन पाटीदार एवं हॉस्पिटल स्टाफ से नर्सिंग ऑफिसर मनीषा सिसोदिया, चांदनी बघेल, रणजीत बसोड एवं सी एच ओ डॉ जयेश स्वर्णकार एंड टीम एवं समस्त सिविल हॉस्पिटल स्टाफ का सहयोग रहा।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)