प्रवीण बसेर। घुघरी
करवड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम खाखरापाड़ा में स्थित एक कुएं से महिला और पुरुष के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार दोनों मृतक ग्राम करडावद के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतक युवक का नाम श्याम प्रजापत व महिला का नाम सपना प्रजापत बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों ने आत्महत्या की है या उनके साथ कोई अप्रिय घटना घटित हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। मौके पर मौजूद पुलिस एवं ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। शवों को बाहर निकालने के बाद पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी, जिसके बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

