जिला स्तरीय 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी प्रज्ञानंद पटेल सम्मानित* *शत-प्रतिशत पशु टीकाकरण की उपलब्धि पर मिला प्रमाण पत्र एवं शील्ड*

0

 


घुघरी। प्रवीण बसेर

जिला मुख्यालय पर 80वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।


इसी कड़ी में पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मठमठ में पदस्थ *सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री प्रज्ञानंद पटेल* को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। 


जिला कलेक्टर एवं कैबिनेट मंत्री  निर्मला भूरिया सहित अन्य अतिथियों ने  प्रज्ञानंद पटेल को मंच से प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।


प्रशासन द्वारा प्रज्ञानंद पटेल को यह सम्मान विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र में *शत-प्रतिशत टीकाकरण* की उपलब्धि हासिल करने पर दिया गया है। उनके प्रयासों से क्षेत्र के पशुपालकों को पशु रोगों से बचाव में बड़ी राहत मिली है।


सम्मान मिलने पर  प्रज्ञानंद पटेल ने इस उपलब्धि का श्रेय विभाग के अधिकारियों, सहयोगी कर्मचारियों एवं जागरूक पशुपालकों को दिया। उन्होंने कहा कि आगे भी पशुओं के स्वास्थ्य और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए इसी समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)