बंटी व्यास। शाजापुर
शाजापुर। शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र में होंडा शोरूम के सामने लालघाटी के एमपीईबी कार्यालय के पास सोमवार सुबह करीब 12 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने ही लोगों की भीड़ जमा हो गई, सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही लालघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचा दिया, फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

