श्री राम के जयघोष के साथ महाआरती उतारी

0

 



रायपुरिया। राजेश राठौड़

रामनवमी पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव  स्थानीय राम मंदिर पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जहां पर सैकड़ों महिलाएं पुरुष शामिल हुए 12 बजते ही श्री राम मंदिर पर घड़ियाल ओर शंख की आवाज सुनाई देने लगी। भगवान श्री राम के जय घोष के साथ आतिशबाजी ढोल धमाकों के साथ महा आरती उतारी गई व प्रसादी वितरण की गया। सुबह से ही ग्रामीण जन एक दूसरे को राम नवमी की शुभकामनाएं दे रहे थे। ज्यादातर लोगों के व्हाट्सएप एवं फेसबुक के स्टेटस पर भी  भगवान श्री राम के  चित्र लगे हुए थे। शाम को महिलाएं अपने अपने घर के आंगन में  रंगोली बनाई। साथ ही पांच दीपक  लगाए। भगवान राम के जन्मोत्सव पर हर जगह काफी उत्साह देखा जा रहा था।

Tags

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)