कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया शस्त्रों का पूजन

vanvasitoday
0

बिलाल खत्री।बड़ी खट्टाली

अलीराजपुर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दशहरा पर्व पर पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर  राजेश व्यास के नेतृत्व में शस्त्रों का पूजा पाठ किया गया। पुलिस के समस्त प्रकार के संसाधनों को एक जगह पर विधिविधान से पूजा कर हवन में आहुति दी गईं । तत्पश्चात् समस्त अधिकारियों के शासकीय वाहनो की पूजा की गई। शस्त्र पूजा में कलेक्टर डॉ अभय अरविन्द बेडेकर, जिला पंचायत  सीईओ अभिषेक चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  एस,आर,सेंगर, SDOP अलीराजपुर अश्विनी कुमार, एसडीओपी जोबट  नीरज नामदेव, उप पुलिस अधीक्षक महिला शाखा  बीएल अटोदे के अतिरिक्त रक्षित निरीक्षक इनोद रंधावा , निरीक्षक विक्रम धार्वे, निरीक्षक मनोरमां सिसोदिया,सुबेदार बृजलाल रोकड़े, सूबेदार सुभाष, सूबेदार अर्जुन जिला मुख्यालय के थाना कोतवाली ,थाना यातायात ,पुलिस लाइन ,कार्यालयों  के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेइसी प्रकार जिले के समस्त थानों में भी संबंधित थाना प्रभारियों के द्वारा शस्त्र एवं वाहनों का पूजन किया गया।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)