कांग्रेस प्रत्याशी वाल सिंह मेडा का टिकट मिलने के बाद प्रथम नगर आगमन पर गर्म जोशी से स्वागत किया

vanvasitoday
0




मालवा लाइव डेस्क 

रायपुरीया -आज कांग्रेस प्रत्याशी वालसिंह मैडा रायपुरिया पहुचे उनके प्रथम नगर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका पुष्प माला व ढोल धमाकों से स्वागत किया नवरात्रि के प्रथम दिन कांग्रेस हाई कमान ने 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी जिसमे विधानसभा विधानसभा से वालसिंह मेडा का नाम है जैसे हि वाल सिंह मेडा का नाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देखा उसके बाद उत्साह था कार्यकर्ता हाईकमाना का आभार कर रहे थे उसी कड़ी में आज गांव में टिकट मिलने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी का आगमन हुआ तो कार्यकर्ता में काफी खुशी देखी गई कांग्रेस प्रत्याशी वालसिंह मेडा ने कहा की में कांग्रेस हाईकमाना का आभारी रहूंगा क्योंकि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया उनके भरोसे पर खरा उतरुगा ओर कार्यकर्ताओं का आभारी हु एवं कार्यकर्ताओं से कहा की आपकी मेहनत से जीत हो पायेगी इस अवसर पर  पूर्व सरपंच डूंगर सिंह राठौर, पूर्व सरपंच सुखराम मेडा, पूर्व उप सरपंच मनोहर सिंह राठौर, जीवन पाटीदार, मनीष भंडारी, मनमोहन सिंह राठौर, संजय पाटीदार, नाथूलाल वसुनिया, कमलेश चौधरी, पहलाद पाटीदार विकास डामोर पूर्व जिला जनपद सदस्य‌ शारदा डामोर, रमेश भुरिया और अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)