पेटलावद क्षैत्र के तीनों भाजपा मंडलों ने ममता सरकार के खिलाफ दिया धरना, जलाया पुतला

0

 


पेटलावद। भाजपा के केंद्रिय व प्रदेश संगठन के निर्देंश पर पेटलावद विधानसभा क्षैत्र के रायपुरिया, पेटलावद, सारंगी मंडलों के अध्यक्षों व जिला स्तर के पदाधिकारीयों के नैतृत्व में पश्चिम बंगाल के संदेश खाली में हुए महिला उत्पीडन के विरोध में धरना दिया गया। रैली निकालकर प्रमुख चोराहे पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी का पुतला फूका गया।

वरिष्ठ भाजपा नेता अनोखीलाल मेहता ने कहा ममता बेनर्जी ने रोहिग्या व बांगलादेशी घुसपेठियों के वोट लेकर सरकार बनाई और वे लोग अब बदले में हिंदू, अजा व अजजा वर्ग की महिलाओं पर अत्याचार कर रहे हैं। उनकी जमीन हडप रहे हैं। वहां की महिलाओं ने व भाजपा के लोगों ने दबाव बनाया मानव अधिकार आयोग व महिला आयोग ने भी अपनी रिपोर्ट बनाई तब जाकर शाहजहान शेख पर कार्रवाई हुई हैं। ये ही स्थिति अब केरल में भी बन रही हैं साथ ही पूरे देश के हाईवे पर हिंदू नामों से ढाबों का जाल बिछाकर अराजकता फैलाने के खेल खेलने की तैयारी हो रही हैं।

जिला महामंत्री कृष्णपालसिंह गंगाखेडी ने कहा बंगाल में महिला मुख्यमंत्री के राज में महिलाओं का उत्पीडन हो रहा हैं और तानाशाह ममता सरकार ऐसे बांग्लादेशी मुसलमानों को सरंक्षण देकर हिंदू महिलाओं पर हो रहे अत्याचार देख रही हैं। बंगाल में हिंदू त्यौहार मनाना भी खतरे से खाली नही हैं। ऐसे घोर हिन्दू विरोधी सरकार को राष्ट्रपति को बर्खास्त कर देना चाहिए।

विधानसभा प्रभारी हेमंत भट्ट ने कहा शाहजहांन शेख बंगाल सरकार की टीएमसी पार्टी का पोषित गुंडा हैं जो वहां की बहन बेटियों की आबरू के साथ खिलवाड कर रहा हैं, उनकी जमीन हडप रहा हैं और पूरा एनडीए गठबंधन खामोश हैं।

जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश परमार, रायपुरिया मंडल अध्यक्ष शांतिलाल मुणिया ने भी अपना आक्रोश व्यक्त किया। आयोजन में जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी, वरिष्ठ नेता जितेंद्र मेहता, पिछडा मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनू विश्वकर्मा, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश जाटव, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र गेहलोत, योगेश गामड, आशीष बाविस्कर, विपणन अध्यक्ष नरेंद्रपालसिंह सलूनिया, राकेश मांडोत, कुलदीप, प्रदीप पटवा, अनुपम भंडारी, रचित गादिया, महामंत्री कालुसिंह मैडा, शंकर राठोड, बाबु काग, मुकेश पडियार, सिद्धू गुगलिया आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन मंडल महामंत्री संजय कहार ने किया। आभार महामंत्री कालुसिंह मैडा ने माना।



إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)