भगवान परशुराम जी की जयंती ब्राह्मण समाज उत्साह के साथ मनायेगा

0

 


पेटलावद। तन्मय चतुर्वेदी


भगवान परशुराम जी की जंयती दिनांक 10 मई को तहसील स्तरीय ब्राह्मण समाज,पेटलावद हर्षोउल्लास के साथ मनायेगा। इस आयोजन में शोभायात्रा,महाआरती और महाप्रसादी सहित विभिन्न आयोजन किये जायेगें।  

ब्राह्मण समाज पेटलावद द्वारा परशुराम जयंती को उत्साहपूर्ण तरीके से मनाने के लिए गत दिवस बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें समाज के सभी सदस्यों ने उपस्थित हो कर आगामी 10 मई को परशुराम जयंती की रूपरेखा तैयार की।

बैठक में महिलाओं ने भी अपनी उपस्थिति देते हुए आयोजन को सफलतापूर्वक मनाने के लिए अपने विचार रखे।

सर्वानुमति से निर्णय हुआ कि परशुराम जयंती पर सुबह 8 बजे शंकर मंदिर से एक विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी जो की नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए आयोजन स्थल पर पहुंचेगी। जहां पर भगवान परशुरामजी की महाआरती और समाजजनों के लिए महाप्रसादी का आयोजन रखा जायेगा।

शोभायात्रा का आकर्षण-

शोभायात्रा में आकर्षण के रूप में घोडे,भगवान परशुराम जी की आदमकद प्रतिमा,बेंड,ताशे और महिला और पुरूष एक जैसे वस्त्र पहनकर चलेगें। आयोजन हेतु नगर सहित क्षेत्र के सभी नगर व गांवों से विप्र बंधुओं की उपस्थिति इस आयोजन में रहेगी। आयोजन को व्यवस्थित संचालित करने के लिए सदस्यों को अलग अलग दायित्व सौंपे गये।

सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार हो-

आयोजन में सभी ने मिलकर नगर में एक सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार के आयोजन हेतु भी बात रखी गई। जिसमें सभी सदस्यों ने सहमति व्यक्त करते हुए,आयोजन की रूपरेखा और कम से कम 11 बटुक के यज्ञोपवित संस्कार की बात रखी। आयोजन हेतु उचित समय और स्थान का चयन कर सभी के सहयोग से आयोजन किया जाये।

बैठक में  मनोज जानी, विनोद पुरोहित, जीवन भट्ट, वीरेंद्र भट्ट, धर्मेंद्र द्विवेदी, जितेंद्र भट्ट, मनीष भट्ट, मयंक जानी, मनोज व्यास, राहुल शुक्ला, करण बाबा व्यास, लोकेश शुक्ला, मनीष भट्ट, सत्यनारायण जोशी, अशोक रामावत, राजेश पालीवाल, सुशील भट्ट, अंशुल व्यास, नीलेश पालीवाल, शैलेन्द्र दवे, जनक शुक्ला, तन्मय चतुर्वेदी, राजेन्द्र दवे, जितेंद्र भट्ट रायपुरिया, निलेश भट्ट, मनोज भट्ट, प्रमोद कौशिक, गौरव कौशिक,संगीता त्रिवेदी, ललिता भट्ट, भावना भट्ट, पिंकी जानी, सोनू त्रिवेदी, भूमि व्यास, उत्तरा उपाध्याय, इशिता भट्ट, लब्धि भट्ट, श्रीमती भट्ट रायपुरिया आदि उपस्थित रहे।


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
ads