जैन सोशल ग्रुप संगिनी मैत्री: पौधारोपण कर बच्चो को शिक्षण सामग्री का वितरण

0

 



पेटलावद। टुडे रिपोर्टर
जैन सोशल ग्रुप संगिनी मैत्री के द्वारा शासकीय छात्रावास में पौधारोपण किया एवं बच्चो को शिक्षण सामग्री का वितरण किया। सभी सदस्यों को पोधो की रक्षा करने हेतु शपथ दिलवाई गई।
ग्रुप की संस्थापक अध्यक्ष श्वेता कटकानी एवं ग्रुप अध्यक्ष सपना पालरेचा ने बताया कि मैत्री ग्रुप हमेशा पर्यावरण प्रेमी रहा है। ग्रुप हमेशा ही सेवा कार्य करता रहता है इसी उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
  मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती आशा भंडारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी,पेटलावद द्वारा सभी को पौधे की सुरक्षा हेतु शपथ दिलवाई गई। आपने ग्रुप की इस सरहानीय पहल का स्वागत करते हुए ग्रुप के सेवा कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर पेटलावद पुलिस थाने की महिला पुलिस ज्योति निनामा,अंशु बोरसिया के साथ ही छात्रावास की अधीक्षिका श्यामू निनामा उपस्थित थी। जहा सभी ने पौधारोपण किया साथ ही छात्रावास के 50 बच्चो को शिक्षण सामग्री का वितरण भी किया गया।
 इस अवसर पर ग्रुप की रीना मुथा, भावना सोलंकी, अल्पना पटवा, सोनाली जैन, सोनू भंडारी, अमिता भंडारी, सरिता पितलिया, सरिता चाणोदिया, ममता मांडोत, मधु भंडारी उपस्थित थे।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)