पेटलावद। टुडे रिपोर्टर
प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी फिजिक्स कोचिंग क्लासेस पेटलावद की छात्राओं द्वारा अपना रक्षाबंधन पर्व पुलिस थाना पेटलावद में पुलिस जवानों की कलाइयों पर रक्षासूत्र बांधते हुए मनाया।
कोचिंग की छात्राओं एवम कोचिंग संचालक महेन्द्रसिंह सोलंकी ने पुलिस जवानों के साथ पुलिस परिसर में वृक्षारोपण भी किया। साथ ही साथ आरक्षक मुकेश सोलंकी ने बालिकाओं को किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता की आवश्यकता पड़ने पर निश्चित ही सूचना करने की बात कही और मोबाइल के दुष्परिणाम के बारे में छात्राओं को समझाया।
इस अवसर पर महेंद्र सिंह सोलंकी, संचालक फिजिक्स कोचिंग क्लास, अमित कुमार शुक्ला, राजेश पटेल, महेंद्र हामड़, जिलाध्यक्ष किसान यूनियन, बदादुर डामर उपस्थित रहे।