लाड़ली बहनाओ को मिला रक्षाबंधन पूर्व उपहार, मुख्यमंत्री यादव का जताया आभार -नप पेटलावद की बाइस सौ से ज़्यादा बहने हुई लाभान्वित

0

 



पेटलावद। टुडे रिपोर्टर
मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने रक्षाबंधन पूर्व प्रदेश 1 करोड़ 29 लाख महिलाओं व हितग्राहीयो को सिंगल क्लिक के माध्यम से 1897 करोड़ राशि का अंतरण किया।  नगर परिषद पेटलावद की 2 हज़ार 203 लाड़ली बहनों व विकासखंड की 46 हजार 703 लाड़ली बहनाओ के खाताओ में राशि ट्रांसफ़र हुई।
नगर परिषद पेटलावद के सभागृह व प्रांगण में रक्षा बंधन कार्यक्रम लाड़ली बहनाओ के लिए आयोजित किया गया। नगर की अनेक बहनों ने उत्साहपूर्वक आयोजन में अपनी सहभागिता की।
माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर आयोजन के की शुरुआत की गई। स्वागत भाषण नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती ललिता योगेश गामड़ ने दिया। अतिथि जितेन्द्र मेहता के द्वारा क्षेत्र की लगभग 50 हज़ार लाड़ली बहनाओ को लाभ मिलने व रक्षा बंधन के पूर्व हितग्राहीयो के ख़ातो में राशि ट्रांसफ़र किए जाने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया। नगर परिषद पेटलावद की मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जितेन्द्र भण्डारी ने शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के बारे में जानकारी दी। लाड़ली बहनाओ को इस बार 1250 रुपयों के साथ मुख्यमंत्री के द्वारा राखी पर्व हेतु 250 रुपये की राशि अलग से बहनो के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया।


शपथ दिलाई:
मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा भण्डारी ने शासन की महत्वपूर्ण योजना हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी दी। उन्हें 15 अगस्त पूर्व अपने घरों पर तिरंगा लगाए जाने की शपथ दिलाई व एक पौधा माँ के नाम की जानकारी दी।
 आयोजन में उपस्थित बड़ी संख्या में लाड़ली बहनाओ ने  नगर परिषद प्रांगण के गार्डन में बनाये झूले का आनंद लिया एवम् पौधारोपण किया। लाड़ली बहनाओ ने भी मुख्यमंत्री का आभार माना। संचालन पार्षद मुकेश परमार ने किया। इस मोके पर पार्षद श्रीमती इंद्रा पडियार, चांदनी निम्जा, हंसा राठौड़, आशीष बावीसकर, हनुमंत सिंह गंगाखेड़ी, महिला बाल विकास की परियोजना अधिकारी इशिता मसानिया मौजूद रहे। आभार विपुल नामदेव ने माना।





إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)