पेटलावद। टुडे रिपोर्टर
आजादी की 78 वीं वर्षगांठ स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मे स्टेट प्रेस क्लब म.प्र. के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल के निर्देशानुसार टीम झाबुआ द्वारा पेटलावद मे एक शाम वतन के नाम कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से देश के लिए अपने समर्पण को न्यौछावर करने वाले वीर जवानो और उनके परिजनो सहित मीसाबंदी का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम मे यह रहे अतिथि -
स्टेट प्रेस क्लब टीम झाबुआ द्वारा शुक्रवार को पेटलावद मे शगुन हॉटल पर एक शाम वतन के नाम कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जहां अतिथि के रूप मे भाजपा विधानसभा प्रभारी व वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत भट्ट, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ललीता योगेश गामड़, थाना प्रभारी प्रदीप वाल्टर, वरिष्ठ पत्रकार मनोज जानी मंच पर उपस्थित रहे। अतिथियों के हाथों से सभी का सम्मान हुआ। शुरूआत मे अतिथियों ने मॉ भारती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दिप प्रज्जवलित किया। इस दौरान क्लब द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य एंव अपनी गतिविधियों की जानकारीयां दी गई।
सुरक्षा में तैनात जवान और उनके परिजनों का जितना सम्मान हो कम है :भट्ट
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा विधानसभा प्रभारी श्री भट्ट ने कहा की देश की सुरक्षा मे सीमा पर तैनात जवानो एवं उनके परिजनो का जीतना सम्मान किया जाए कम हैं। सीमा पर तैनात जवानो के कारण हम खुद को सुरक्षित महसूस करते है।
सम्मान कर खुद गौरवांवित है:श्रीमती गामड़
नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ललिता गामड़ ने कहा की आज हम शहीद के परिजनो, देश की सेवा मे तत्पर सैनिको व सेवानिवृत सैनिको का सम्मान कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे है।
सीमा पर डटे जवानों का सम्मान सबसे ऊपर:वाल्टर
थाना प्रभारी प्रदीप वाल्टर ने कहा की देश की सीमा पर डटे जवानो का सम्मान सबसे उपर है। देश की सुरक्षा मे जुटे जवानो की तरह पुलिस भी आपकी सुरक्षा मे तत्पर है। अगर आपके आसपास कोई अवैध गतिविधि संचालित हो रही है या कोई अपराध हो रहा है। तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को देवे। पुलिस उस पर तत्काल एक्शन लेगी।
आर्मी ओर पुलिस दोनों की वजह से हम सुरक्षित है:जानी
वरिष्ठ पत्रकार मनोज जानी ने कहा की स्टेट प्रेस क्लब इस कार्यक्रम को करने के लिए बधाई के पात्र हैं। क्लब की गतिविधियां हमेशा सराहनीय रही है। देश की सीमा पर आर्मी ओर आंतरिक सुरक्षा के लिए हमारी पुलिस दोनों की वजह से हम सब सुरक्षित है। जानी ने कहा विश्व मे भारत ऐसा देश है जहां धरती माता को माँ की संज्ञा दी है। जन्म देने वाली माँ के समान इसे माना गया है। सभी अतिथियों को क्बल के सदस्यो कार्यक्रम संयोजक सुनील खोडे़, सहसंयोजक शान ठाकुर, सुनील भंडारी, सुरेश मुलेवा, रमेशचन्द्र सोंलकी, प्रवीण बसेर, दिपक मिस्त्री, लक्की बसेर, जेमाल मेडाने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इनका हुआ सम्मान-
स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित सम्मान समारोह मे मीसाबंदी उच्छबलाल टेलर, शहीद भगवानलाल मिडकिया की माता नंदी बाई, बडे भाई ईश्वरलाल मिड़किया तारखेड़ी, सेवानिवृत कमांडो भारतसिंह सिसौदिया रायपुरिया, रायफ़ल मेन कुशल राठौड की माता सोना बाई राठौड एंव वर्तमान मे मणिपुर मे अपनी सेवाए दे रही पेटलावद की बेटी रायफल वुंमन सुश्री रविना गेहलोत व उनके माता पिता का सम्मान कर स्मृति चिन्ह भेट किए गए।
रायपुरिया पंचायत का भी किया सम्मान -
स्टेट प्रेस क्लब के सम्मान समारोह मे ग्राम पंचायत रायपुरिया को भी सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत रायपुरिया द्वारा किये गये उत्कृष्ठ कार्यो को लेकर क्लब द्वारा पंचायत सरपंच प्रतिनिधि नंदू निनामा एंव सचिव तोलसिंह निनामा का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम यह रहे मोजुद -
कार्यक्रम के दौरान नप अध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश गामड़, पार्षद ममता गुजराती, सिर्वी समाज के अध्यक्ष बाबूलाल काग, भारतीय किसान युनियन जिलाध्यक्ष महेन्द्र हामड़, नवकार ऑटो डील के संचालक संजय कुमार जैन आदि मौजूद रहे। संचालन सुनील भंडारी ने किया। आभार रमेशचन्द्र सोंलकी ने माना।