झाबुआ। टुडे रिपोर्टर
"हर घर तिरंगा" अभियान के साथ-साथ आजादी के रंग, खाकी के संग" अभियान के तहत
बजे तिरंगा यात्रा का आयोजन पुलिस लाइन झाबुआ से किया गया।
तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में केबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया, कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना, पुलिस अधीक्षक झाबुआ पद्मविलोचन शुक्ल, अति. पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे, एसडीओपी झाबुआ श्रीमती रूपरेखा यादव, उप पुलिस अधीक्षक कमलेश शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक श्री गिरिश कुमार जेजुरकर, जिले के गणमान्य नागरिक, पत्रकार बन्धु, आमजन व पुलिस अधिकारी,कर्मचारी सम्मिलित हुए।
उक्त तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर राजवाड़ा पर राष्ट्रगान के साथ समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में स्वतंत्रता दिवस में लगे सभी परेड प्लाटुन सम्मिलित हुए।