भाजयुमो ने पेटलावद विधानसभा में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली -हर घर पर देश का तिरंगा लहराना चाहिए:निर्मला भूरिया

0

 



पेटलावद। टुडे रिपोर्टर

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आजादी अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। तीनो मंडलों में यह यात्रा गुजरते हुए पेटलावद के मंडी प्रांगण में इसका समापन हुआ।

जहाँ मुख्य अतिथि के रूप मे मध्यप्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला जी भुरिया उपस्थित थे। आपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हर घर तिरंगा लगाने की बात कही ओर तिरंगा यात्रा के अमृत महोत्सव में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील भी की।

इस अवसर विधानसभा संयोजक हैमंत भट्ट, जिला महामंत्री कृष्णपाल सिंह राठौर, यात्रा जिला सह प्रभारी जितेंद्र गेहलोत  ने बताया कि तिरंगा यात्रा बहुत ही ऐतिहासिक रही। जिसमें हजारों बाइक पर तिरंगा लेकर कार्यकर्ता सवार थे। तिरंगा रैली मैं सबके पास तिरंगा नजर आया। जिससे पुरा वातावरण देशभक्ति मय हुआ। इस अवसर पर‌, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी, रायपुरीया मंडल अध्यक्ष शांतिलाल मुणिया, जिला मंत्री दुर्गादास राठोर, जिला कोषाध्यक्ष महावीर भंडारी, मोर्चा जिला अध्यक्ष अजमेर सिंह भुरिया, जगदिश जाटव, सोनु विश्वकर्मा , युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र राठोड़, युवा मोर्चा जिला मंत्री करण बाबा व्यास, महैन्द्र सिंह चंद्रावत, युवा मोर्च मंडल अध्यक्ष सुखराम परमार, पवन पाटीदार, रचीत गांदिया, पिछड़ा वर्ग जिला मंत्री पवन गुर्जर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बद्रीलाल पाटीदार करवड, अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तेजमल सोलंकी, मंडल महामंत्री रामचंद्र भुरिया, मिडिया प्रभारी सुरेश चंद्र परिहार,  पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष अजय पंवार, सरपंच संघ तहसील अध्यक्ष दिनेश गणावा, पप्पू लाल गामड़, उप सरपंच रणजीतसिंह राठौर, हैमेन्द्र सिंह राठौर, प्रैमदास बैरागी, यतीश पालिवाल, जयराज भट्ट, दिनेश पारगी, दिपक मालवीय, लालसिंह ‌डामोर, कैलाश कटारा, हर्षवर्धन सिंह राठौर, अभीषेक पाटीदार, जितेंद्र वर्मा, दशरथ देवदाआदि अनेक भाजपा के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)