यूथ ऑफ बलाई समाज कबीर फाउंडेशन, अखिल भारतीय बलाई समाज ( पंजि ) के तत्वाधान में संभाग स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह हुआ आयोजित

0

 


बंटी व्यास शाजापुर

शाजापुर। अखिल भारतीय बलाई समाज के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष दिलीप सिंह बामनिया के नेतृत्व में 

 दिनांक 8 सितंबर वार रविवार को आयोजित किया गया.. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अरुण भीमावद , कार्यक्रम के अध्यक्षता समाजसेवी राजेन्द्र राधाकिशन मालवीय , पूर्व मंत्री बाबूलाल मालवीय , जिला शिक्षा अधिकारी विवेक दुबे , प्रदेश अध्यक्ष धर्मराज प्रधान ,वरिष्ठ समाजसेवी गणेश धाकड़ , प्रमोद डोंगलिया , अशोक खिंची , डॉ. मनोज कुमार पचोली , राजाराम परमार , यशवंत मालवीय ,  हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष आशीष नागर , उमेश टेलर , कमल मालवीय , विपुल परमार्थी , रामचंद्र चौहान मंचासीन रहे.।  कार्यक्रम में 6 जिले के शिक्षक शिक्षिका सम्मान के लिए शामिल रहे..सामाजिक समरसता में सर्व समाज के 151 गुरुजनों का सम्मान किया गया साथ ही वरिष्ठ नागरिक सम्मान से भी समाजजन को सम्मानित किया गया..कार्यक्रम में स्वागत भाषण में युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह बामनिया ने सभी गुरुजनों को नमन करते हुवे उनकी उपस्थिति को सूर्य के समान बताया ... 

कार्यकम को संबोधित करते हुवे विधायक अरुण भीमावद ने कहा की शिक्षक समाज की आत्मा है उनके बिना समाज की उन्नति और प्रगति संभव नही है. ! सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने और स्कूलों को सर्व सुविधायुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रत्येक शिक्षक के लिए सरकार की और से विधायक सदैव उपलब्ध है..!

कार्यक्रम को जिला शिक्षा अधिकारी विवेक दुबे ने संबोधित करते हुवे कहा की शिक्षक का मूल कर्तव्य वंचित वर्ग तक शिक्षा रूपी प्रकाश को फैलाना है..! सभी को शिक्षा का समान अधिकार मिले यही एक शिक्षक का कर्तव्य है..!

विशिष्ठ अतिथि राजेन्द्र राधाकिशन मालवीय ने कहा की एक लड़की अगर शिक्षा ग्रहण करती है तो एक साथ दो लोगो को परिवारों को रोशन करती है इसलिए महिला शिक्षा पर जोर अवश्य देवे..! कार्यक्रम के पश्चात सभी के लिए सहभोज का आयोजन किया गया..कार्यक्रम में बाबूलाल गोयल , बद्रीप्रसाद सौराष्ट्रीय , शिवनारायण धारिया , धर्मेंद्र मालवीय , राजेश सिसनोरिया ,  अमन मालवीय , संतोष मेवाड़ा , बहादुर सिंह मालवीय , मोनू मालवीय , विजय कुलमिया सहित बड़ी संख्या में शिक्षक , मातृशक्ति , और समाजजन मौजूद रहे..! कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल मालवीय ने किया

यह जानकारी जितेंद्र मालवीय और यश पिंकू मालवीय ने दी और आभार नारायण सिंह  मालवीय ने माना।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)