चीन से लहसुन खरीदने के सरकार के फैसले का विरोध, कल से किसान लहसुन लेकर मंडी नही आएंगे

0


बंटी व्यास ।शाजापुर
 

शाजापुर। चीन से लहसुन को भारत मंगाए जाने को लेकर किसानों में केंद्र सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है और इसीके चलते किसानों ने अश्चितकालीन मंडी बंद करने की चेतावनी दी है। किसानों के इस निर्णय का मंडी व्यापारियों ने समर्थन करते हुए सरकार के फैसले का विरोध कर नारेबाजी की। सोमवार को शाजापुर लहसुन मंडी में किसान और व्यापारियों ने एकजुट होकर केंद्र सरकार की चीन से लहसुन भारत लाने के फैसले का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। किसानों ने बताया कि भारत सरकार द्वारा किसान विरोधी नीति अपनाते हुए चीन से भारत लहसुन लाया जा रहा है, जिसकी वजह से लहसुन के दामों में 5 हजार रुपये प्रतिक्विंटल तक की गिरावट आ गई। सरकार की इस नीति की वजह से किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है, जिसके विरोध में शाजापुर मंडी 10 सितंबर 24 से अनिश्चितकाल के लिए बंद रखने की चेतावनी दी।

व्यापार में हो रहा घाटा

चीन से लाए जा रहे लहसुन को लेकर किसानों के द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन का मंडी व्यापारियों ने भी समर्थन किया। व्यापारियों ने बताया कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से व्यापार करने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। चीन से लहसुन भारत आने से दामों में गिरावट हुई है और व्यापार में घाटा हो रहा है। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार तुरंत ही चीन से भारत में हो रही लहसुन की आवक पर रोक लगाए। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में मंडी व्यापारी और किसान मौजूद थे।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)