मां कनकेश्वरी भक्त मंडल की चुनरी यात्रा निकली, जगह-जगह हुआ स्वागत।

0

 मां कनकेश्वरी भक्त मंडल की चुनरी यात्रा निकली, जगह-जगह हुआ स्वागत।

बंटी व्यास शाजापुर 


शाजापुर। शाजापुर शहर की खुशहाली, बेहतर बारिश और विश्व कल्याण की कामना से लगातार 10 सालों से निकल रही मां कनकेश्वरी भक्त मंडल की चुनरी यात्रा इस वर्ष भी धूमधाम और शान से निकली। जिसमें शामिल श्रद्धालुओं की सेवा के लिए दर्जनों स्थानों पर शहरवासियों और ग्रामीणों ने तरह-तरह की स्टॉल लगाकर उनका स्वागत किया। वहीं कनकेश्वरी भक्त मंडल द्वारा भी माता को आस्था की चुनर ओढ़ाकर मंगल कामनाएं की। सोमवारिया बाजार स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर स्थित शीतला माता मंदिर में माता का आशीर्वाद लिया। इसके बाद कनकेश्वरी भक्त मंडल की पैदल यात्रा प्रारंभ हुई जो सोमवारिया बाजार से आजाद चौक, कसेरा बाजार, गिरवर, जादमी, भदौनी होती हुई गरबा व माता के जयकारे लगाते हुए माता के दरबार पहुंची। यहां सभी ने पहले माता के दर्शन किए। इसके बाद मां को चुनरी अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद महाआरती कर प्रसादी वितरण किया।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)