नारी अबला नही सबला है, न पहले कमजोर थी न आज है -पूज्य डॉ साध्वी प्रज्ञा भारती दीदी ने कहा -विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग पेटलावद का समापन

0

 



मनोज जानी। टुडे रिपोर्टर

नारी अबला नहीं सबला है हमारे अंदर मां दुर्गा की देवी शक्ति है जिसने अनेक असुरों का विनाश किया है। आज के कलयुग की वही देवी शक्ति हम दुर्गा वाहिनी के रूप में समाज में व्याप्त आसुरी शक्तियों के विनाश के लिए आगे आना है और दिखा देना है की नारी ना पहले कमजोर थी और ना आज है और ना ही कभी होगी। आवश्यकता पड़ने पर रणचंडी का रूप धारण कर सकती है। लव जिहाद जैसी घटनाओं के कालचक्र में न हम बहनों को फसना है न ही हमारी किसी बहन को फसने देना है।

यह विचार परम पूज्य डॉ साध्वी प्रज्ञा भारती दीदी ने व्यक्त किए। आप विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग पेटलावद के समापन सत्र में बतौर मुख्य वक्ता बोल रही थी। साध्वी दीदी ने बहनों को अपने ओजस्वी उद्बोधन में बताया कि इस सात दिवसीय वर्ग में जो आपने मेहनत और लगन के साथ सीखा है उसे अपने-अपने कार्य क्षेत्र में किस प्रकार आगे बढ़ाना है।

मंच पर महेश शर्मा, विनोद शर्मा प्रांत मंत्री, ज्योति प्रिया शर्मा वर्ग प्रमुख एवं दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजिका, मातृशक्ति प्रांत संयोजिका श्रीमती आरती जायसवाल मंच पर उपस्थित रहे।  

वर्ग का प्रतिवेदन वर्ग की प्रमुख प्रांत संयोजिका ज्योति प्रिया ने रखा। किस तरह बहने 7 दिन तक प्रातः 4:30 बजे से उठकर रात्रि 10:30 तक के कठोर परिश्रम के साथ बहनों का शारीरिक मानसिक और बौद्धिक विकास हो। वर्ग का आभार एवं विश्व हिंदू परिषद के विषय की जानकारी वर्ग के पालक एवं प्रांत मंत्री विनोद शर्मा ने रखी

 साथ ही झाबुआ जिला मातृशक्ति जिला संयोजिका संगीता दीदी त्रिवेदी तथा दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका शिल्पा दीदी वर्मा उपस्थित रहे। दुर्गावाहिनी की पूरी टीम में प्रियांशी कुमावत ,अविका जोशी, दीक्षा लच्छेटा,भूमिका लच्छेटा, अनिका सोनी, जया भूरिया का विशेष सहयोग रहा। यह जानकारी शिल्पा दीदी वर्मा ने दी।



إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)