पेटलावद।
अखिल विश्व गायत्री परिवार के वृक्ष गंगा अभियान के अंतर्गत गोविंदपाड़ा वन परिक्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण का एक महायज्ञ संपन्न हुआ। गायत्री परिवार के आह्वान पर क्षेत्र के सैकड़ों प्रकृति प्रेमियों, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 2400 पौधों का रोपण किया। इस दौरान सभी ने पौधों के रोपण से लेकर उनके पेड़ बनने तक संरक्षण करने का दृढ़ संकल्प लिया।
मंत्रोच्चार और यज्ञ के साथ हुआ शुभारंभ-
कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत मंत्रोच्चार, गायत्री यज्ञ तथा देववृक्षों बरगद, पीपल और नीमके पूजन के साथ किया गया। उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में संदेश दिया कि वर्तमान समय में पर्यावरण संतुलन के लिए हर नागरिक का जागरूक होना बेहद जरूरी है। पौधरोपण को केवल एक औपचारिक कार्यक्रम न बनाकर इसे जन-जन का आंदोलन बनाने पर बल दिया गया।
समारोह में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के प्रतिनिधि एवं उपजोन समन्वयक महेश केवट ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रकृति की रक्षा आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने इस अभियान को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाकर इसे व्यापक जनआंदोलन का रूप देने का आह्वान किया।
पंकेश डोडियार का समर्पण-
अभियान के दौरान गोविंदपाड़ा ग्राम के पंकेश डोडियार का समर्पण आकर्षण का केंद्र रहा। वन क्षेत्र की ओर लोगों की भीड़ देखकर वे पौन किलोमीटर पैदल चलकर अकेले ही पौधारोपण में जुट गए और लगातार कई पौधे लगाए। उनकी इस निष्ठा और प्रकृति प्रेम की हर किसी ने सराहना की। गायत्री परिजनों ने उनका उत्साहवर्धन कर उन्हें सम्मानित भी किया।
प्रमुख सहयोग एवं सहभागिता-
इस महाअभियान में सोनिक बायोकेम एक्सट्रेक्शन प्रा. लि. का विशेष सहयोग रहा। साथ ही, निम्नलिखित संस्थाओं, संगठनों और समाज के प्रतिनिधियों की सक्रिय उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल, लायंस क्लब ऑफ ग्रेटर, रोटरी क्लब, पेंशनर्स एसोसिएशन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हिन्दू जागरण मंच, बैंक ऑफ इंडिया, आभास हॉस्टल, आर्ट ऑफ लिविंग, महाराणा प्रताप ट्रस्ट, पत्रकार संघ, गौशाला समिति तथा एमराल्ड विद्यालय के विद्यार्थी।
धार्मिक व सामाजिक मंडल में श्री बजरंग रामायण सुंदरकांड मंडल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, श्री पंचमुखी हनुमान सुंदरकांड मंडल सम्पर्क बुनियादी शाला, ब्राह्मण समाज, जैन समाज, गवली यादव समाज, राजपूत समाज, गुर्जर समाज, अभिभाषक संघ, लोहार समाज, प्रजापत समाज, क्षत्रिय सिर्वी समाज, चावड़ा समाज, दामोदरवंशी गुजराती दर्जी समाज, सोनी समाज, सैन समाज और पाटीदार समाज, जैन समाज, तेरापंथ समाज, दिगंबर जैन समाज, सोनिक बायोकेम कर्मचारी, टीआरआई एनजीओ, सत्यनारायण पालीवाल, जीवन भट्ट, रमेश प्रिंस, निलेश पालीवाल, अनुराग गौड़, निलेश राठौड़, अजय गेहलोत, कन्हैयालाल राम भरोसे, विट्ठल धानक, निलेशसिंह कुशवाह, राजेन्द्र मोरिया, निलेश भट्ट, रामकृष्ण सोलंकी, मोडीराम मुलेवा, वन मंडल गोविंदपाड़ा के समस्त कर्मचारी व गंगाखॆडी, करवड़, सारंगी, मोहनपुरा, रूपगढ़, जामली, बरवेट, बनी, रायपुरिया, मोहनकोट, गोविंदपाड़ा, टेमरिया, करडावद, बावड़ी, सिंगदेवी मातापाड़ा, ठीकरिया, उदयगढ़, मेघनगर, खवासा, झाबुआ, राणापुर, थांदला व इंदौर के गायत्री परिजनों ने परिवार सहित अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
समारोह के प्रारंभ में गायत्री शक्ति पीठ के मुख्य ट्रस्टी कृष्णसिंह राठौर ने स्वागत उद्बोधन दिया। संचालन जीवन भट्ट ने किया। आभार प्रदर्शन पूर्व ट्रस्टी निलेश पालीवाल ने माना।
प्रकृति सेवा के इस अनुष्ठान में बड़ी संख्या में मातृशक्ति महिलाएं और बच्चे भी उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।



